Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाचिह्नित पंचायत भवन निर्माण जमीन पर अवैध कब्जा पर चला प्रसाशन का...

चिह्नित पंचायत भवन निर्माण जमीन पर अवैध कब्जा पर चला प्रसाशन का बुलडोजर

अवैध कब्जा हटाकर शुरु हुआ पंचायत सरकार भवन निर्माण

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सरिसवा में अवैध रुप से कब्जे वाली जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया।प्रशासन ने टीना बांस बली लगाकर अवैध रूप से कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलवाकर खाली कराया।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट वरुण केतन एवं अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना पंचायत सरकार भवन का चिन्हित जमीन जिसका खाता 04 और खेसरा 891 तथा रकबा 88 डिसमिल जो गैरमजरूआ जमीन पर निर्माण करवाना है।जिसे कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जाने के उद्देश्य से बांस बली लगाकर घेरा बंधी का प्रयास किया जा रहा था।जिसे मजिस्ट्रेट सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वरुण केतन के साथ राजस्व कर्मचारी आशीष ओझा,थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी राजस्व अधिकारी रमेश कुमार सिंह सहित भारी प्रशासन के बीच खाली कराया गया।ततपश्चात मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरु कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes