


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा मुख्य मार्ग स्थित महान चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में रखे गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग भड़की, जिने लगभग चार से पांच दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख दुकानों में रखे सामान, फर्नीचर और खाद्य सामग्री जलने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित दुकानदारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।


