Wednesday, May 13, 2026
Homeबेतियामझौलिया पुलिस ने अभियान चला कर 461 पीस शराब के साथ 11...

मझौलिया पुलिस ने अभियान चला कर 461 पीस शराब के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार के दिन शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ऑटो रिक्शा एवं बाइक पर लदी 461 पीस एटपीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंझरिया शेख स्थित डोमवा घाट पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा से 430 पीस एटपीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को देखते ही ऑटो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।वहीं एक बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 31 पीस एटपीएम फ्रूटी शराब बरामद हुई। मौके से पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली निवासी साहेब खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है।इसके अलावा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब कारोबार से जुड़े 10 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सिरकहिया के पप्पू मांझी एवं ऋषि मांझी, सेमरा के अवधेश कुमार, करमवा के अनिल पासवान, जौकटिया के मुकेश कुमार, विरवा के सुकदेव महतो, नौतन खुर्द के रामबाबू कुमार, बघमरपुर के केदार दास तथा बरवा के राजकुमार राम शामिल हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes