Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया पुलिस ने महीनों से फरार जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार...

मझौलिया पुलिस ने महीनों से फरार जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। स्थानीय थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर महीनों से फरार चल रहे मारपीट एवं जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या 2 निवासी उमेश शर्मा के पुत्र शिवम शर्मा को मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य तीन लोग भी नामजद आरोपी हैं, जिनमें उमेश शर्मा, उमा देवी एवं सुशीला देवी शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes