


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना में कार्यरत सिपाही निलेश कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने उनके कंधे पर एएसआई पद का बैच लगाकर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों अनुज कुमार ओझा, विकाश कुमार भानु प्रकाश, विवेक कुमार संतोष कुमार सिंह सोनू कुमार आनंद कुमार मिथलेश कुमार, क्रिस्टी कुमारी अंजू कुमारी एवं कर्मियों ने निलेश कुमार को बधाई दी। पदोन्नति के बाद निलेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने निलेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करें।
पदोन्नति के बाद थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने निलेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


