बेतिया मोहन सिंह।
16 मार्च26 को सुबह 07.30 बजे मानपुर थाना अंतर्गत डमरापुर ग्राम में पंचायत के लिए 17 वर्षीय युवक झोटिल कुमार पिता सेशमन राम ग्राम डमरापुर थाना मानपुर को घर से राम लखन चौक डमरापुर बुलाकर प्राथमिकी अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ किशन कुमार एवं अन्य द्वारा चाकू से मार कर जख्मी कर दिया गया,जिसे इलाज में ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई है। इस संबंध में मृतक झोटिल कुमार के माँ माया देवी के फर्द बयान के आधार पर डमरापुर पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र यादव सरपंच बीरबहादुर पासवान एवं अन्य सात के विरुद्ध मानपुर थाना कांड संख्या 23/26 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सूरजबल यादव को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी
- सूरजबल यादव पिता नथुनी यादव ग्राम डमरापुर थाना मानपुर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।


