Thursday, April 30, 2026
Homeबेतियाखेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित समारोह में खिलाड़ी बच्चों को दिए गए गिफ्ट।

बेतिया मोहन सिंह। खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत आज मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न विद्यालय से पहुंचे छात्र एवं खिलाड़ियों को गिफ्ट भी प्रदान किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी इस बार बिहार कर रहा है। इसका आयोजन दिनांक 4 मई से 15 मई 2025 तक नालंदा, पटना, गया, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाना है। इसको लेकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव
यात्रा निकाली गई है जो सभी 38 जिलों में भ्रमण कर रही है। आज शुक्रवार को यह मशाल यात्रा पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया पहुँची। स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा एवं जिला खेल पदाधिकारी, विजय पंडित तथा संबंधित पदाधिकारियों ने मशाल यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में बिहार नया आयाम गढ़ रहा है। खेल के क्षेत्र में हम लगातार आगे बढ़ रह रहे हैं। जिले की खेल प्रतिभा को भी इससे लाभ उठाना चाहिए।

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव यात्रा में शरीक होकर काफी।गर्व महसूस हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले में गांव-गांव में स्पोर्ट्स क्लब बनाए जा रहे हैं जिसका दायित्व है कि खेल प्रतिभा की पहचान कर उसे तैयार करें। उन्होंने कहा कि अब खेल के क्षेत्र में कैरियर भी बनाया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ और नौकरी पाओ योजना के तहत अबतक सैकडों खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर सीधे नियुक्त किया गया है। उन्होंने खेल से संबंधितअधिकारियों, खेल शिक्षकों एव कर्मियों को समन्वय बनाकर ग्रामीण खेल प्रतिभा को आगे लाने एवं उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने को कहा।

उन्होंने मशाल गौरव यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम के जरिये जिले के युवाओं में जागरुकता आयेगी तथा खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes