Monday, May 4, 2026
Homeबेतियापुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा शिकारपुर थाना परिसर में "जनता...

पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा शिकारपुर थाना परिसर में “जनता दरबार” का आयोजन किया गया।


बेतिया मोहन सिंह।

पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देशानुसार 03मई 2026 को डॉ० शौर्य सुमन, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक प0 चम्पारण, बेतिया के द्वारा बेतिया शिकारपुर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं/मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक , बेतिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करना, जनप्रतिनिधियों/आमजनों की समस्या का त्वरित निष्पादन, महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याएं का त्वरित निष्पादन एवं भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु तथा पुलिंसिग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम अनवरत् जारी रहेेगी। उक्त जनता दरबार के कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा शिकारपुर थाना पर उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं के समक्ष गंभीर शीर्ष के लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा कांडों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए समीक्षा के क्रम में कांड में लापरवाही बरतने को लेकर एक अनुसंधानकर्ता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है l मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पर्यवेक्षी पदाधिकारी शिकारपुर तथा शिकारपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes