

जरुरतमंदों और गरीबों में बंटा गर्म कपड़ा और कंबल और सबने खाया भरपेट भोजन
बेतिया मोहन सिंह।
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया सागर पोखरा स्तिथ स्थानीय बिहार के सुप्रसिद्ध डिलक्स टेंट हॉउस के संचालक समाजसेवी आलमगीर अशरफ के पिता एवं तत्कालीन मेयर प्रत्याशी रजिया बेगम के पति स्व. हाजी नेसार अहमद असर्फी के पुण्यतिथि पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन और कपड़े का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उनके जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेतिया उनके निजी आवास पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। जिसमें स्व. हाजी नेसार अहमद असर्फी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी ने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उनकी प्राथमिकता हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना रही।
श्रद्धांजलि सभा के बाद गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन और कपड़ों का वितरण किया गया। वितरण शिविर में लगभग सैकडों परिवारों को कंबल, ऊनी शॉल और बच्चों के लिए कपड़े दिए गए। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों को पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थानीय समाजसेवकों और युवाओं ने मिलकर अपना श्रम योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी आलमगीर अशरफ ने कहा, “हमारे प्रिय पिता स्व. हाजी नेसार अहमद असर्फी ने समाज में समानता और सेवा के महत्व को सिखाया। उनकी पुण्यतिथि पर इसी तरह प्रत्येक वर्ष आयोजन का उद्देश्य उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को आगे बढ़ाना है।”
इस अवसर पर तत्कालीन मेयर प्रत्याशी रजिया बेगम ने कहा, “आज के समय में समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।”
गरीबों और जरूरतमंदों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और दिल से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विजय रंजना ठाकुर, वार्ड पार्षद ऐनाम, समाज सेवी फैयाज़ अहमद, रंजीत गिरी, जनक साह, आनन्द सिंह सहित कई स्थानीय नेताओं, समाजसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और समाजसेवी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


