



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती चेक पोस्ट पर बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत आयोजित किया गया। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई।
पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई तथा नियमों का पालन करने की अपील की गई। कई चालकों से मौके पर ही कागजात दिखाने को कहा गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, अपराध पर अंकुश तथा आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मौके पर एसआई विकास कुमार एसआई संतोष कुमार सिंह,एसआई महताब आलम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और उन्होंने पूरी तत्परता से जांच अभियान को सफल बनाया।


