Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाअनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर-1 बेतिया का निरीक्षण

अनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर-1 बेतिया का निरीक्षण

बेतिया मोहन सिंह।
30मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया कार्यालय का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा लुट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी, त्रुटि पंजी, अपराध अनुक्रमनी इसके अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के कार्यालय में संधारित संबंधित विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया l पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय से संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलो DARPAN,CCTNS,NETGRID आदि की प्रविष्टियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा भी की गई लंबित कांडों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी l निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes