Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाबैरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार से अनिश्चितकालीन...

बैरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन: भाकपा-माले


बेतिया मोहन सिंह। बैरिया प्रखंड व अंचल कर्मियों के भर्षटाचार के विरुद्ध गुरूवार से अनिश्चित कालीन धरना भाकपा-माले करेगा ।जनता के साथ लुट पर चुप नहीं बैठेंगे परिणाम चाहे जो भी हो।
उक्त बाते भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य और अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव भाकपा-माले अंचल सचिन सुरेंद्र चौधरी और मुखिया महासंघ बैरिया के अध्यक्ष और भाकपा-माले नेता नवीन मुखिया ने कहा।नेताओ ने कहा कि बैरिया में प्रखंड,अंचल,मनरेगा, बिजली,आंगनबाड़ी,लेबर (येलियो) सप्लाई,इफको,बिजली, एफसीआई के गोदाम प्रबंधक,आंगन बड़ी कार्यालय व कृषि कार्यालय आदि कार्यालय के अधिकारियों,कर्मियों के भाराष्ट्रचार ,मनमानी व जनता को लूटने के विरुद्ध गुरु वार से प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।उन्होंने कहा की जब तक जनता की समस्याओं का निजात नही मिल जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा नीतीश सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार में तब्दील हो गई है। ऐसे में संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। नेताओं ने कहा इसके लिए गांव गांव में बैठकें और लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार भी किया गया है। जनता में काफी सपोर्ट मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes