Monday, June 15, 2026
Homeबेतियापरसा में बैंक सीएसपी संचालक से 22 हजार की चोरी, भाग रहे...

परसा में बैंक सीएसपी संचालक से 22 हजार की चोरी, भाग रहे दो साधु को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया

ऑल्टो कार जप्त

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के परसा इंदुसलैंड बैंक सीएसपी से सोमवार के दिन हुई चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, परसा स्थित सीएसपी संचालक मुहम्मद अरमान आलम की तिजोरी से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर दो साधु आल्टो कार से फरार हो रहे थे।भागते हुए मझौलिया रेलवे गुमटी पहुंचे वहां गुमटी बंद होने के कारण दोनों को ग्रामीणों ने दर दबोचा।पकड़े गए साधुओं की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की 22 हजार रुपया बरामद हुई।

ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को मझौलिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों साधुओं की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला, किला थाना क्षेत्र के असफ्फाबाद निवासी अनिश्नाथ और मोनूनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएसपी संचालक मुहम्मद अरमान आलम के लिखित आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वे तुरंत पीछा न करते तो आरोपी आसानी से फरार हो जाते। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

इस घटना ने बैंक सीएसपी संचालकों और ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब बैंक और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाऐ न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes