Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामैनाटांड़ के बरवां में 1 ही फ़ोटो के सहारे मनरेगा में दर्ज...

मैनाटांड़ के बरवां में 1 ही फ़ोटो के सहारे मनरेगा में दर्ज की जा रही फर्जी हाजरी

बेतिया(मोहन सिंह)।पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड में मनरेगा योजना में मजदूरों की ऑन लाइन हाजिरी के दौरान बड़े पैमाने पर मनमानी बरती जा रही है।आपसी साठगांठ के चलते कई ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन हाजिरी में लगे मजदूरों की एक ही फोटो दो-तीन दिनों से लगातार अपलोड कर हाजिरी दर्ज कराई जा रही हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि कागजों में फर्जी कर भुगतान भी किया जा रहा है।

1 ही पुरानी फोटो को कई दिन से किया जा रहा अपलोड

मामला मैनाटांड़ प्रखंड के बरवां पंचायत का है। पंचायत में मनरेगा योजना से”लुकान के खेत से अमरजीत के खेत तक सड़क में मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग कार्य”में 56 मजदूरों का मस्टर रॉल चल रहा है।दिनांक 7/1/25 को बिना कुदाल और टोकरी के खड़े कुछ लोगों की जो फोटो मस्टर रोल में अपलोड की गई थी फिर वही फोटो को 8/1/25 को भी अपलोड करके कार्य दिखाया जा
रहा था।वही फोटो में भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि फोटो पुरानी है।वहीं विश्वसनीय सूत्र बतातें है कि पंचायत में मनरेगा से चल रही अलग अलग 6 योजनाओं में लगभग 413 मजदूरों की फर्जी हाजरी बनाई जा रही है।धरातल पर कहीं भी कार्य का पता नही है।वही सूत्र बतातें है कि ऑनलाइन हाजिरी में फर्जी हाजरी का यह खेल मनरेगाकर्मी की मिली भगत से चल रहा है।और फर्जी हाजरी पर ही लाखों का भुगतान भी हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes