Thursday, July 30, 2026
Homeबेतियाअसहाय गरीब और जरूरतमंदों की मदद सर्वश्रेष्ठ मानव धर्म: गरिमा

असहाय गरीब और जरूरतमंदों की मदद सर्वश्रेष्ठ मानव धर्म: गरिमा

महापौर ने नगर निगम के सभी 46 वार्डों के लिए 40- 40 की दर से करीब दो हजार कंबलों का किया वितरण,

नगर निगम कार्यालय परिसर में विभिन्न वार्डों से पहुंचे दर्जनों असहायों के बीच किया कंबल का वितरण,

बेतिया मोहन सिंह। महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों के लिए के लिए करीब दो हजार कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड जमादार के माध्यम से 40-40 कंबल वार्ड के गरीब असहाय जनों को निःशुल्क देने के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि असहाय गरीब और जरूरतमंदों की मदद सर्व श्रेष्ठ मानवीय धर्म है। इस मौके पर नगर निगम कार्यालय परिसर में पहुंचे विभिन्न वार्डों के दर्जनों असहायों को महापौर के द्वारा विभागीय निर्देश के आलोक में कंबल का वितरण किया गया।इस आयोजन में नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, अन्य नगर पार्षदगण आदि सहभागी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes