Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाभारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को अर्पित की गयी भावभीनी...

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को अर्पित की गयी भावभीनी श्रद्धांजलि।

जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

बेतिया मोहन सिंह। भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने समाहरणालय परिसर अवस्थित आदककद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता एवं समानता का जो मार्ग दिखाया है, उस पर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इनके द्वारा किये गये कार्य सभी के लिए सदैव प्रेरणा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes