Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाजिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

बेतिया मोहन सिंह। समाहरणालय सभागार में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें दिनेश कुमार, सुरेन्द्र राम, देवनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, नसरूल्लाह अंसारी, अली अकबर, विजय कुमार, बिगा हजरा, रामजी धोबी आदि के नाम शामिल हैं।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes