Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाबच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें : जिला।पदाधिकारी।

बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें : जिला।पदाधिकारी।

किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हर हाल में किया जाय।

बच्चों को दिये जा रहे खानपान में गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

बेतिया मोहन सिंह। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर रह रहे बच्चों की देखभाल अच्छे तरीके से करें। बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें। किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक बच्चों की देखभाल अपने बच्चे की तरह ही करें, अगर किसी बच्चे को कोई परेशानी होती है तो उसका निराकरण तुरंत करें। बच्चों की देखभाल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों से इस संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली गयी तथा दिशा-निर्देश दिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था को निरन्तर मेंटेन किया जाय। नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हर हाल में किया जाय। बच्चों को दिये जा रहे खानपान में गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, उन्हें उच्च गुणवतापूर्ण खानपान ससमय मुहैया करायी जाय।

पर्यवेक्षण गृह के बच्चों द्वारा बनाये विभिन्न पेंटिंग एवं कलाकृतियों का अवलोकन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के बच्चों से खान-पान, आवासन, पठन-पाठन आदि को लेकर फीडबैक लिया। वहीं बाल गृह में बच्चों द्वारा अपने गायन कला से जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes