Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में...

नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में दें अपना श्रेष्ठ योगदान: गरिमा

झंडोत्तोलन के बाद महापौर ने नागरिक अधिकारों का उपयोग के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का किया आह्वान,

बेतिया मोहन सिंह।

देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सभी लोगों को अपने नागरिक अधिकारों का उपयोग के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया। नगर निगम कार्यालय परिसर और ऐतिहासिक नजरबाग पार्क में समारोह पूर्वक ध्वजारोहण करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हम सबको मिल बैठ कर अपने सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर,सुरक्षित,विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान देना है।
उन्होंने नगरवासियों से कहा कि आज 26 जनवरी को देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस केवल हमारा राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक और निष्ठा के साथ नागरिक कर्तव्य निर्वहन की बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि आज के सुअवसर पर मैं अपने सम्मानित नागरिक भाई बहनों से मैं विनम्र अपील करना चाहूंगी कि अपने इस गणतंत्र दिवस को स्वच्छता,अनुशासन और एकता के संकल्प के साथ मनाएं।अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखें,प्लास्टिक का प्रयोग न करें और नगर के सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें। तिरंगे का सम्मान करें तथा बच्चों में देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करें। समारोह में नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उपनगर आयुक्त सहित नगर पार्षदगण और नगर के गणमान्यजन की भागीदारी रही। इस मौके पर नगर निगम परिवार के सैकड़ों कर्मियों को तिरंगा गमछा ओढ़ाकर मुंह मीठा कराने के पहले नजरबाग पार्क परिसर में 100 से ज्यादा बुजुर्ग महिला पुरुषों को अपने निजी कोष से अंगवस्त्र के साथ मिठाई देकर सबको श्रद्धा पूर्वक सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes