




मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक के समीप बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-27 पर शनिवार के दिन एक कार और नीलगाय के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कार मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रही थी, तभी अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सवार दो लोग चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मझौलिया प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया gmch रेफर कर दिया गया हैं हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


