Friday, July 31, 2026
Homeबेतियादो महिलाओं सहित पांच शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चुलाई शराब...

दो महिलाओं सहित पांच शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चुलाई शराब बरामद बेतिया

मोहन सिंह।जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 06 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर दो महिलाओं समेत पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब एवं अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि> लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया टोली, एवं शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज तथा मदनपुर चेक पोस्ट के पास एवं अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3850 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा दो 170 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।> मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका बरवत में छापेमारी टीम पहुँबी तो सूचना में वर्णित महिला राधिका देवी, उम्र-40 वर्ष, पति-डोमा गॉझी, सा०-छोटका बरवत है थाना-मुफ्फसिल जिला-प० चम्पारण किसी घर से हाथ में बाल्टी लिए निकल रही थी, तलाशी के क्रम में 15 लीटर क्षमता वाले बाल्टी में करीब 11 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे महानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया 683/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।> शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौक, धागड़ टोली, यार्ड त० 20 से गुप्त सूचना में वर्णित स्थान से ओम प्रकाश धागड़, उम्र-30 वर्ष, पिता स्व० सुरेश धांगड, सा०- हरदिया चौक, धागड टोली, वार्ड न० 20 के पास से झोले से 2. 25 लीटर के दो बोतल से कुल-4.00 लीटर बुलाई शराब बरामद हुआ जिसे महानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं) उत्पाद थाना बेतिया 682/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।> भितहा, नौरंगिया एवं विदेशी लौकरिया थाना अंतर्गत गुप्त सूचना अनुसार सूचना में वर्णित स्थान क्रमशः 1. हथुअहवा मौड़, नया गाँव पवार्ड न0 10 एवं मदनपुर ढाला के पास से गिरफ्तार व्यक्ति क्रमशः १ प्रभु यादव उम्र 32 वर्ष स्थान-जमुनिया वार्ड न0 12. 2 कुशमा देवी उम्र 45 वर्ष स्थान-नया गाँव, वार्ड न0 10. 3. अज्ञात तीनों अभियोगों में कुल- 09 देशी शराब, 1.000 लीटर बीयर एवं 12.780 लीटर विदेशी शराब, कुल शराब की मात्रा 22.780 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। 01 स्कूटी एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया। जिसे नद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर क्रमशः काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 685/26, 686/26 एवं 690/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दलः-1. सुश्री खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,3. श्री नीरज कुमार, अपर निरीक्षक मद्यनिषेध,5. श्री बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,7. श्रीनती आर० किरण कुमारी, स०अ०नि०, मद्यनिषेध,9. श्री अंकित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,2. सुश्री प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,4. श्री आशुतोष कु०. सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,6. श्री रौशन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,8. श्री पवन कुमार, निरीक्षक, महानिषेध,10 अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes