Wednesday, June 17, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे

मझौलिया में चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के नानोसती चौक के समीप बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार बेतिया से मोतिहारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक कार में आग की लपटें उठने लगीं।
घटना में कार सवार दो लोग झुलस गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार का दरवाजा खोलकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes