Sunday, June 7, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया चीनी मिल के डोंगा पर लगी आग

मझौलिया चीनी मिल के डोंगा पर लगी आग

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया स्थित चीनी मिल के डोंगा फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लगने से शुक्रवार के रात 10 बजे के करीब अफरा-तफरी मच गई। आग मिल परिसर के उस हिस्से में लगी, जहां उस समय कर्मचारी नियमित रूप से कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक धुआं उठता देख कामगारों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ समय तक मिल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिल प्रबंधन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes