Thursday, April 30, 2026
Homeबेतियाहर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' जन जन में देशभक्ति जगाने और...

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ जन जन में देशभक्ति जगाने और स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का अभियान:गरिमा

विभागीय निर्देश से जारी अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय और रमना मैदान में महापौर ने बांटा तिरंगा,

महाराजा स्टेडियम से महापौर ने हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों स्वच्छता सेनानियों के साथ निकाला स्वच्छता मार्च,

बेतिया मोहन सिंह।

विभागीय निर्देश से जारी हर ‘घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय और नगर के बड़ा रमना मैदान में महापौर ने कुल पांच सौ से ज्यादा नगर निगम स्टाफ और सफाईकर्मियों के हाथों में तिरंगा बांटा। इसकी शुरुआत
महाराजा स्टेडियम से की गई। जहां महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने भी हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों स्वच्छता सेनानियों के साथ स्वच्छता मार्च निकाला। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” का यह अभियान हमारे स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने और जन जन में देशभक्ति जगाने और स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का एक बहुल्य अभियान है। हर घर तिरंगा का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना है। वही इसके साथ हर घर स्वच्छता को जोड़ने का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण और साफ-सुथरे घर में रहने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। क्योंकि स्वच्छता के प्रभाव मन को शांति और सकारात्मक भावना से भर देता है। घर का एक व्यवस्थित और स्वच्छ परिवेश सबमें आत्मविश्वास बढ़ाता है,जिससे हमारे घर परिवार में समृद्धि का संचार बढ़ता है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सर्व प्रथम वर्ष 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया था और जो आज पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक एक जन आंदोलन बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes