Monday, April 27, 2026
Homeबेतियाचुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

विधानसभा चुनाव को लेकर 21 व्यक्तियों को विभिन्न थानों से किया गया बदर।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया आदेश।

बेतिया मोहन सिंह।

आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारी में जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 21 व्यक्तियों को थाना बदर करने का आदेश जारी किया है।

थाना बदर किए गए व्यक्तियों पर चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की आशंका जताई गई है। प्रशासन का मानना है कि ये लोग चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनपर निगरानी रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों से बाहर किया गया है।

थाना बदर किए गए व्यक्तियों में शामिल हैं –

● सनेश महतो, पिता लालबाबू महतो, सा0 मधुरी, थाना पुरूषोत्तमपुर – थाना योगापट्टी।
● विवेक शुक्ल, पिता अरुण शुक्ल, सा0 हरदिया, वार्ड 19, थाना शिकारपुर – थाना नवलपुर।
●किशुन भर, पिता बउक भर, सा0 बरवा टोला, थाना पिपरासी – थाना गोबरधाना।
●सनोज महतो, पिता दरोगा महतो, सा0 गरभुआ लाला टोला, थाना सिरिसिया–थाना इनरवा।
● सूरज महतो, पिता हरेन्द्र महतो, सा0 गरभुआ लाला टोला, थाना सिरिसिया – थाना भंगहा।
● बृजेश साह, पिता स्व0 शंकर साह, सा0 सिसवा बसंतपुर, वार्ड 04, थाना चौतरवा – थाना रामनगर।
● शैफ अली, पिता मकसूद अली उर्फ शेख मकसूद आलम, सा0 हरदिया चौक, थाना शिकारपुर – थाना मझौलिया।
● मनोज राय, पिता स्व0 गोपालजी राय, सा0 गनौली, थाना बेतिया मुफ्फसिल – थाना मटियरिया।
● राजू जायसवाल, पिता शंभू जायसवाल, सा0 मलकौली, थाना पटखौली – थाना गोबरहिया।
● भोली मुखिया, पिता सकल मुखिया, सा0 अहिरटोली, वार्ड 29, थाना बानुछापर – थाना कंगली।
● विश्वनाथ यादव, पिता कैलाश यादव, सा0 परवतिया टोला, थाना मुफ्फसिल – थाना सहोदरा
●अरविन्द मिश्रा, पिता हरेन्द्र मिश्रा, सा0 मझरिया, थाना लौरिया–थाना कंगली।
● राजेन्द्र राम, पिता महाबीर राम, सा0 मर्जदवा, थाना पुरूषोत्तमपुर – थाना नौतन।
● सुशील कुमार, पिता इन्द्रासन प्रसाद, सा0 बेलबनिया, वार्ड 02, थाना शिकारपुर – थाना बैरिया।
● उमेश पासवान, पिता देवनाथ पासवान, सा0 बेहरा, थाना सिकटा–थाना नवलपुर।
● हरिकेश मुसहर, पिता हिरी मुसहर, सा0 त्रिभौनी, थाना भैरोगंज–थाना नदी।
● राकेश उर्फ नन्हकी, पिता गिरी साह, सा0 लौरिया बाजार गंडक कॉलोनी, थाना लौरिया – थाना इनरवा
● दिनेश प्रसाद कुशवाहा, पिता स्व0 प्रहलाद महतो, सा0 हिरापाकड़, थाना मनुआपुर – थाना गौनाहा
● प्रेम यादव, पिता स्व0 रामा यादव, सा0 पचरूखिया, थाना गोवर्धना – थाना ठकराहां
● सूरज जायसवाल, पिता स्व0 शौकलाल जायसवाल, सा0 ठाकुरबाड़ी टोला, थाना रामनगर – थाना पिपरासी
● रूपेश कुमार उर्फ रूपेश मंडल, पिता सुबोध मंडल, सा0 नरैनापुर, वार्ड 05, थाना पटखौली – थाना भितहां

जिला पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes