

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल कि रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 1 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्वच्छता कार्य में प्रयुक्त ई-रिक्शा (गीला कचरा संग्रह वाहन) को चालक ने रोज़ सुबह घर के पास खड़ा करता था। देर रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा से कीमती चार बैटरी खोलकर फरार हो गए।
सुबह जब चालक वाहन के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा स्टार्ट नहीं हुआ। जांच करने पर बैटरी गायब पाई गई, जिसके बाद चोरी की जानकारी मुखिया पति एकबाली राम ने मझौलिया थाना को सूचना दिया है ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। मझौलिया थाना को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो


