Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाकेवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे रहकर नहीं, आपसी सहयोग से भी करें...

केवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे रहकर नहीं, आपसी सहयोग से भी करें अपनी छोटी समस्याओं के निदान: गरिमा

नगर निगम में नव अधिग्रहित क्षेत्र में वार्ड 40 के परबतिया टोला में जलजमाव की फोन पर शिकायत पाकर मौके पर पहुंचीं महापौर,

महापौर ने पहल कर लोगों में आपसी सहयोग पर सहमति बनाकर जल जमाव की समस्या पर कच्चा नाला कटवाकर कराया जल निकासी व्यवस्था बहाल,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित वार्ड संख्या 40 स्थित परबतिया टोला में बरसाती पानी के जलजमाव की फोन पर सूचना मिलते ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया कनीय अभियंता रविंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि पूर्ववर्ती ग्राम पंचायत काल में बने खंडित कच्चे नाले तथा स्थानीय लोगों के बीच आपसी सहमति के अभाव के कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिससे करीब 200 फ़ीट की दूरी में मोहल्ले में बारिश का पानी जमा हो गया था।
जिससे उस रास्ते से अवागमन मे रोज कोई ना कोई दुर्घटना हो रही थी। बच्चों को भी आने जाने मे भारी समस्या हो रही थी।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए महापौर सफाई निरीक्षण को समस्या के निदान का निर्देश दिया। अगले दिन फिर से जल जमाव हटाने में आपसी मनमुटाव को लेकर महापौर पुनः शनिवार को परबतिया टोला पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जल निकासी के लिए आपसी समन्वय और सहयोग की अपील की। महापौर के प्रयासों से मोहल्लेवासियों के बीच सहमति बनी और तत्काल जल निकासी के लिए तत्काल के लिए कच्चा नाला कटवाया गया।
आगे के नाले की सफाई के लिए वार्ड जमादार के बारे मे पृक्षा करने पर भी जमादार उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद जलजमाव की समस्या का त्वरित समाधान हो सका।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि केवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे नहीं आपसी सहयोग से भी स्थानीय समस्याओं के निदान में हाथ बटाने का काम करें। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बरसात के जारी मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात खत्म होने के बाद परबतिया टोला में जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए पक्का नाला निर्माण सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन द्वारा कराई जाएगी।
महापौर के त्वरित हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के सहयोग से जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान होने पर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes