Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाशहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जनता से सहयोग और भागीदारी...

शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जनता से सहयोग और भागीदारी के बिना असंभव:गरिमा

नवअधिग्रहित क्षेत्र बानूछापर मुहल्ले के वार्ड-28 में कच्चा नाले की कनेक्टिविटी नहीं होने पर बिगड़ी महापौर

महापौर के औचक निरीक्षण के दौरान मुहल्ले के आम लोगों ने उठाई सार्वजनिक नालों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र के बानूछापर वार्ड-28 में बुधवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जेसीबी से चल रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बावजूद यहां अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि ग्राम पंचायत काल में सरकारी योजना के तहत केवल कच्चे नाले का निर्माण कराया गया था। इस पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में अब पक्के नाले और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की आवश्यकता है जिस पर निगम बोर्ड से वार्ड की काफी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने की स्वीकृति हो जाने के बावजूद भी आज तक सड़क नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। महापौर ने नाले की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नालों और सड़कों पर अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य बाधित होता है और बरसात में जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने वार्ड जमादार को स्थिति का आकलन कर निगम से सहयोग लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के शहरी क्षेत्र में भी बुनियादी सुविधाओं का ढांचागत विकास जनता से सहयोग और भागीदारी के बिना संभव नहीं है।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महापौर को बताया कि बानूछापर नगर निगम क्षेत्र का सबसे उपेक्षित इलाका बन गया है। उन्होंने वार्ड-28 में पक्का नाला निर्माण, जर्जर सड़कों के विकास तथा सार्वजनिक नालों और सड़कों को nirman कराने की मांग उठाई।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड-28 की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes