
बेतिया मोहन सिंह।
02 जनवरी 25 को नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी नौतन के वार्ड नंबर 7 में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो जाने की सूचना रात 10:30 बजे प्राप्त हुई। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीकांत ने बताया कि
थानाध्यक्ष नौतन द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेजा गया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म नहीं पाया गया है। मृत्यु का कारण पोस्टपार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता हैं।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है


