Sunday, May 3, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र में शव के साथ अब से होगा सम्मान का...

नगर निगम क्षेत्र में शव के साथ अब से होगा सम्मान का व्यवहार:गरिमा

रोटरी क्लब द्वारा सौंपे गए वातानुकूलित शव वाहन की चाभी प्राप्त करते हुए बोलीं महापौर,

मेडिकल कॉलेज परिसर में एक शव से अमानवीय व्यवहार की महापौर ने की निंदा,

नगर निगम बोर्ड से पारित प्रस्ताव के बाद खरीदारी की प्रक्रिया जारी होने की दी जानकारी,

बेतिया मोहन सिंह।

रोटरी क्लब द्वारा खरीदा गया करीब 11 लाख का वातानुकूलित शव वाहन मंगलवार को नगर निगम प्रशासन को रोटरी क्लब एवं मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। सौंपे गए वातानुकूलित शव वाहन की चाभी प्राप्त करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अब शव के साथ होगा सम्मान का व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। एक अदद आवेदन या फोन कॉल रिक्वेस्ट प्राप्त होने के साथ ही इस वातानुलित शव वाहन की सुविधा नगर निगम वासियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से पारित प्रस्ताव के आलोक में एक और शव वाहन की खरीदारी की प्रक्रिया जारी है। वही स्थानीय गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज परिसर में एक शव के साथ अमानवीय व्यवहार की सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो की निंदा करते हुए महापौर ने कहा कि वे अनुरोध करूंगी कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ऐसी स्थिति की जांच के बाद इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई करे। इस मौके पर मौजूद रोटरी क्लब के अधिकारी सुरेश सिंघानिया और अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के जिला स्तरीय अध्यक्ष संजय झुनझुनवाला ने बताया कि सदस्यों के आपसी सहयोग से हुई इस शव वाहन की खरीदारी में अपने निजी कोष से सर्वाधिक नगद
सहयोग महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा ही किया गया है। वही सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि इस वातानुकूलित शव वाहन के रख रखाव और निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes