Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाबिहार में बदलाव की दिशा तय करेगी भाकपा माले का "बदलो बिहार...

बिहार में बदलाव की दिशा तय करेगी भाकपा माले का “बदलो बिहार यात्रा”- सुनील कुमार राव

जन जन की है एक पुकार, बदलो सरकार- बदलो बिहार ” नारे के साथ 23 जून से सारण – चंपारण जोन की “बदलो बिहार यात्रा” की शुरुआत नौतन विधान सभा के मंगलपुर बांध से होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का भाषण घिसा-पिटा और झूठ का पुलिंदा- नवीन कुमार*

गरीबों को 200 यूनिट मुक्त बिजली नहीं, उलटे प्रीपेड मीटर थोप रही हैं- सुरेन्द्र चौधरी

दलित-पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग की की बहुसंस्था के बावजूद के बावजूद 65 प्रतिशत आरक्षण पर अमल नहीं- विनोद यादव*

बेतिया मोहन सिंह।
भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी द्वारा राज्य भर में चार जोन ( मगध , सारण-चंपारण, शाहाबाद एवं मिथिला-तिरहुत) में चल रहे “बदलो बिहार यात्रा” की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सारण- चंपारण जोन की यात्रा की शुरुआत 23 जून को नौतन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर बांध पर गोपालगंज से आ रही यात्रा के स्वागत से शुरू होगी। इसकी शुरुआत 18 जून को सिवान, छपरा, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पुर्वी चंपारण में 27 जून को समाप्त होगी।
माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है बल्कि यह बिहार के उन लाखों छात्र – युवाओं, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के हक अधिकार के लिए चल रहे आंदोलनों की आवाज है। जनता भाजपा- जदयू की 20 सालों से चल रही शासन में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, जबरन पलायन और महंगाई जैसी समस्याओं से त्रस्त हैं। इसके खिलाफ इस व्यापक अभियान में बड़े पैमाने पर जन भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार में बदलाव की दिशा तय करेगी।
भाकपा-माले बैरिया अंचल सचिव नवीन कुमार ने कहा कि बीते 20 वर्षों में भाजपा-जदयू की सरकार ने बिहार को केवल सस्ते श्रम का ज़ोन बना दिया है। राज्य से बाहर काम करने जाने वाले मज़दूरों को हमेशा उपेक्षा और अपमान झेलना पड़ा है, और कोरोना काल में जो पीड़ा प्रवासी मज़दूरों ने झेली, उसे बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भाषण घिसा-पिटा और झूठ का पुलिंदा है।
भाकपा-माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार गरीबों को 200 यूनिट मुक्त बिजली नहीं दिया बल्कि उलटे प्रीपेड मीटर थोप रही हैं गरीब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अखिल भारतीय किसान महासभा नेता विनोद यादव ने कहा कि एनडीए सरकार दलित-पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग की बहुसंख्यक के बावजूद 65 प्रतिशत आरक्षण पर अमल नहीं किया गया है, यह बदलो बिहार यात्रा एनडीए सरकार के को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका आदा करेगी।
इस बदलो बिहार यात्रा में अगुआई भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा, केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह विधान सभा में भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, विधायक वीरेंद्र गुप्ता,विधायक अमरजीत कुशवाहा,पुर्व विधायक अमरनाथ यादव, भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव,किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव, इंकलाबी नौजवान जिला अध्यक्ष फरहान राजा संजय मुखिया, इंद्रदेव कुशवाहा, लालजी यादव, केदार राम,सुरेश दुबे,संजय राम, युवा नेता अफाक अहमद,ऐक्टू नेता जवाहर प्रसाद,रिखी साह, संजय यादव, योगेन्द्र यादव, बिनोद यादव,सुभाष कुशवाहा,अच्छे लाल राम, सीताराम राम सहित कई लोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes