Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाइज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ...

इज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

बेतिया मोहन सिंह।
अमेरिका के संरक्षण में हत्यारी इज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे गाजा और इरान जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ भाकपा माले ने राष्ट्रीय आह्वान पर बेतिया जिला समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन कर अमेरिका और इज़रायल को कड़ी शब्दों में निंदा किया।
भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि हमारी पार्टी फ़िलिस्तीनी जनता के अपने राष्ट्र, सम्मान और आज़ादी के लिए चल रहे न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ मज़बूत एकजुटता जाहिर करने के लिए आज हम सड़कों पर उतरे हैं। भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर भारत का समर्थन देश की विदेश नीति का अभिन्न अंग रहा है।भारत ने हमेशा बहुपक्षीय मंचों पर फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए समर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। आज जब इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी जनता पर एक साल से हमला जारी है और मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है।
भाकपा माले बैरिया अंचल सचिव सह मुखिया नवीन कुमार ने भारत सरकार से यह मांग किया कि वह फ़िलिस्तीनी संघर्ष के प्रति अपने ऐतिहासिक समर्थन के अनुरूप स्पष्ट और सैद्धांतिक रुख़ अपनाए, और इज़रायल के साथ हर तरह का सैन्य और सुरक्षा सहयोग तुरंत समाप्त करे.
भाकपा-माले चनपटिया अंचल सचिव संजय यादव ने इस एकजुटता प्रदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों से अपील किया कि फिलिस्तीनी जनता का जनसंहार, रंगभेद और कब्ज़े के ख़िलाफ़ भारत की जनता की मज़बूत आवाज़ को बुलंद करें। भाकपा-माले सह ऐक्टू जिला अध्यक्ष जवाहरठ प्रसाद ने कहा कि फिलिस्तीन चिल्ड्रन रिलीफ फंड (पीसीआरएफ) जैसे संगठन संघर्ष से प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा देख भाल सहित महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए जा रहे एक टीम पर इजराइल हमला कर बंधक बनाकर मानवता को शर्मसार किया है।
सभा को भाकपा-माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, विनोद कुशवाहा, अशोक महतो, धर्मेन्द्र प्रसाद, अनिल सिंह, हेमंत साह, जवाहर प्रसाद, रिखी साह, अरूण तिवारी, मुरारी श्रीवास्तव, जितेन्द्र राम, रमाशंकर राम, योगेन्द्र यादव, प्रकाश माझी, योगेन्द्र चौधरी, जंगली माझी, महेन्द्र सहनी, रविन्द्र राम, राजेन्द्र पाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes