Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा की शुभारंभ किया बाल्मीकि नगर की पावन भूमि...

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा की शुभारंभ किया बाल्मीकि नगर की पावन भूमि से

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा 2 प्रखंड के सतपुर सहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोटवा में ग्राम भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अवलोकन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री

पश्चिम चंपारण, मोहन सिंह।
प्रगति यात्रा की वाल्मीकिनगर के घोठवा टोला से मुख्यमंत्री नितीश कुमार नें शुरुआत की है। हर बार की तरह इस बार भी सीएम अपने 15 वीं यात्रा की शुरुआत वाल्मीकिनगर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के घने जंगलों के बीच स्थित आदिवासी बहुल्य सन्तपुर घोठवा टोला पहुँचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी औऱ डीएम दिनेश कुमार राय समेत वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार औऱ विधायक रिंकू सिंह मौजूद रहें। इस दौरान करोड़ों की सरकारी योजनाओं का सीएम नें शिलान्यास औऱ लोकार्पण किया। ख़ास बात यह है की दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र दोन के लिए 139.4 करोड़ की योजना से बनने वाले विधुत ग्रीड की सौगात दिया जिससे उम्मीद जताई जा रही है की नेपाल के तराई इलाका जल्द हीं रौशन होगा.
वहीं आदिवासी महिलाओं नें सरकार के स्वागत में जमकर फूलों की बारिश की तो जीविका दीदी समूह औऱ हस्तकरघा स्टॉल का मुख्यमंत्री नें जायजा लिया औऱ ग्रामीणों समेत महिलाओं के कार्यों की उन्होंने सराहना क़र लोगों के अभिवादन स्वीकार किये।
इधर सीएम नीतीश घोठवा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म में शामिल हुए जिससे सेविकाओं औऱ ICDS विभाग की CDPO के ख़ुशी का ठिकाना नहीं था, बाद में मुख्यमंत्री नें हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर देखा फ़िर सीएम थरूहट पार्क पहुँचे औऱ पौधरोपण क़र एक एक सरकारी योजनाओं का बारीकी से जायजा लेकर संतोष जताया ।
उधर वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार नें कहा की सीएम अपनी सारी यात्राएं इसी धरती से शुरू करते हैं औऱ अबकी बार भी मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में करोड़ों का सौगात मिला अब जल्द हीं वाल्मीकिनगर राजस्व ज़िला बनेगा जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
ऐसे में सियासत के सीएम की यह प्रगति यात्रा 2025 विधानसभा चुनाव में क्या रंग लाती है औऱ बगहा को कब तक राजस्व ज़िला बनाया जाता है देखने वाली बात होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes