Friday, April 17, 2026
Homeबेतियाचनपटिया विधायक ने विधानसभा में उठाया चिरैया टोला पुल निर्माण की...

चनपटिया विधायक ने विधानसभा में उठाया चिरैया टोला पुल निर्माण की मांग

बेतिया मोहन सिंह।
पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत गुरवलिया पंचायत स्थित चिरैयाटोला मेन रोड पर पुल निर्माण का मामला शुक्रवार को बिहार विधानसभा में उठा। चनपटिया विधाय अभिषेक रंजन ने निवेदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया।
विधायक ने बताया कि चिरैयाटोला मेन रोड तिरहुत मुख्य नहर पर जाकर समाप्त हो जाती है। नहर पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण हीरापाकड़, गुरवलिया भरवाटोला, कौवाहाटोला एवं चिरैयाटोला सहित आसपास के लगभग 10 से 15 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित है। स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि संबंधित मौजा मैप में सड़क का प्रावधान मौजूद है, बावजूद इसके पुल और सड़क निर्माण कार्य लंबित है। विधायक ने सरकार से अविलंब पुल निर्माण एवं सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस मुद्दे के उठने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes