Saturday, May 2, 2026
Homeबेतियाभाई ने चाकू से गोदकर अपने ही भाई की कर दी निर्मम...

भाई ने चाकू से गोदकर अपने ही भाई की कर दी निर्मम हत्या

बेतिया मोहन सिंह।
खबर प• चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र से है जहां सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान । मेरी जानकारी के अनुसार

आरोपी प्रदीप कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है ।
उसने चाकू से अपने ही भाई साहिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। नगर थाना क्षेत्र के कोढ़िया पट्टी की बताई जाती है।
सवाल पूछने पर भड़का गुस्सा : स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप घर के बाहर चाकू लेकर घूम रहा था। जब साहिल ने उसे रोककर पूछा कि वह चाकू लेकर कहां जा रहा है, तो प्रदीप ने गुस्से में आकर साहिल पर हमला कर दिया।
चाकू लगते ही साहिल वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप का इलाज पहले से चंडीगढ़ में चल रहा था । पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है । घटना की सूचना मिलते ही बेतिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साहिल को बेतिया जीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विवेक दीप भी मौके पर पहुंचे और बताया की आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।अभी तक परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है। FSL की टीम जांच में जुटी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes