Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियाप्रखंड विकास पदाधिकारी ने की चीनी मिल पदाधिकारी और पुलिस के साथ...

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की चीनी मिल पदाधिकारी और पुलिस के साथ की बैठक ।।

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने मुख्य गना प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के साथ की बैठक।जिसमें चीनी मिल से संबंधित कई बातों पर विचार विमर्श किया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यातायात सुविधा को सुचारू रूप से चलने हेतु सहयोग करे ताकि यातायात में असुविधा का सामना नहीं करना पड़े ।स्थानीय पुलिस प्रशासन भी यातायात सुविधा में सहयोग करे।सुबह आठ बजे से बड़ी गाड़ी जैसे ट्रक आदि का परिचालन अन्य रूट से करने पर भी सुझाव दिया।नानोसती चौक पर बैरगेटिंग कर बड़ी गाड़ी को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक अन्य रूट से चलाने का भी प्रस्ताव रखा गया।मुख्य गना प्रबंधक को निर्देश दिया कि जहां जहां जाम की समस्या है लिखित आवेदन दिया जाए ।चीनी मिल से निकलने वाली धुआं एव अन्य प्रदूषण पर रोक लगाया जाए तथा खुले नाला को पैक करना तथा अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई । चीनी मिल से निकले धुएं एवं प्रदूषण पर पानी का छिड़काव को लेकर भी चर्चा हुई । चीनी मिल से निकले कचरे को प्लास्टिक से ढक कर मुख्य सड़क से बाहर निकालने आदि पर चर्चा हुई ।इस मौके पर मुख्य गना प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भानु प्रकाश कार्यपालक सहायक अजय कुमार पंडित, लिपिक संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes