
बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया बुधवार को दिन एक प्रेस वार्ता का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस प्रकार भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम दो जगह रखा है। मैं बता दूं कि हमारे संगठन मंत्री संगठन के काम से बराबर पटना आते हैं और पटना में 3 वर्षों से रह भी रहे हैं और उनके आवास भी है। जबकि कोई व्यक्ति 3 सालों से जहां रहता है उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना कोई बड़ी बात नहीं है फिर भी हमारे संगठन मंत्री ने मतदाता सूची से अपना नाम कटवा लिया है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रवेश अध्यक्ष एवं पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बुधवार को बेतिया परिषद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएंगे कि आखिरकार हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति को राज्यसभा का सांसद क्यों बनाए हैं। क्या बिहार में कोई उन्हें नहीं मिला और दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एनडीए सरकार द्वारा बिहार में जिस प्रकार युवाओं को नौकरी दी जा रही है और विकास की कार्य किया जा रहा है, इससे घबराकर उनका मानसिक वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उल्टा- सीधा आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह और कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


