


बेतिया मोहन सिंह। मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार पटना एवं जिला उर्दू भाषा कोषांग (जिला प्रशासन) पं० चम्पारण बेतिया के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17.12 .2025 को प्रेक्षागृह में फरोग-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता, प० चम्पारण बेतिया एवं जिला के विभिन्न पदाधिकारीगण द्वारा ददीप प्रजवल्ल कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अब्दुल रशीद, राकेश कुमार जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, मासूम अली अंसारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बेतिया द्वारा बताया गया कि उर्दू के फरोग हेतु जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत है तथा जिला में उर्दू विकसित हो रही है। बिहार उर्दू कमिटी के सदस्य असलम हक्की ने बताया कि बिहार सरकार उर्दू के फरोग के लिए विभागीय स्तर पर कई प्रोग्राम का आयोजन कराती रहती है। मो० आफताब अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग बेतिया, द्वारा अपर समाहर्ताएवं दूसरे पदाधिकारीयों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बेतिया प्रखंड के उर्दू अनुवादक मो0 मोहीउद्दीन अशरफी ने करके अपनी शायरी और वक्तव्यों से लोगों को खूब रोमांचित किया ।
उक्त कार्यक्रम में आलेख पाठन, डेलीगेट एवं छात्र छात्रा द्वारा अपना अपना आलेख पेश किया गया। आलेख पाठक के रूप में
- अजीम इक़बाल बेतिया
- मो ०जाकिर, उर्दू अफसाना निगार बेतिया।
- शमीम कमर रेयाजी उर्दू अदिब बेतिया।
एवं डेलिगेट्स के रूप में
- नूर आलम, कार्यपालक संपादक उर्दू दैनिक तासीर पटना ।
- मुजाहिदुल इस्लाम पूर्व उर्दू अनुवादक समाहरणालय बेतिया।
- प्रो०शफी अहमद एमजेके कॉलेज बेतिया
एवं छात्र छत्राओं के रूप में - नसरीन प्रवीण, एम ०जे ०के०कॉलेज बेतिया,
- नाजरीन खातून,दारूल उल्लुम यतिम खाना बदरिया, बेतिया।
- रुखसार प्रवीन,आर ०ऐल ०एस ०वाई कॉलेज।
- जमाल आलम, मदरसा इस्लामिया बेतिया।
- शब्बू खातून मदरसा तहज़ीबुल बनात सेमरा घाट । लेगो ने अपना अपना आलेख पेस किया
उक्त कार्यक्रम के द्वितीय भाग में मुशायरा का आयोजन किया गया। मुशायरा में स्थानीय शायरो के द्वारा अपनी अपनी उर्दू रचनाएं पेश की गई। शायरो के रूप में - हसन इमाम कासमी
- आजाद अजहर
- आकांक्षा अनुभूति
- अख्तर हुसैन अख्तर
- तहरीम फातिमा
- उजैर सलीम
- गायत्री नाज
- मो० हाशिम सल्फी
- फरहाद नश्तर
- अरुण गोपाल
उक्त कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद वरीय उर्दू अनुवादक ,अबुजर कमाल, गुलाम मुस्तुफा, अनवर जमील, मो० समीम अंसारी, संतोष कुमार, अबुजैद, मो० एवं गुलाम सरवर बेतिया जिला के उर्दू शिक्षक एवं मोहबाने उर्दू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मो० आफताब अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग बेतिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् कार्यक्रम समाप्त किया गया।


