Sunday, May 3, 2026
Homeबेतियाबेतिया पुलिस अधीक्षक के पहल से एक मां को मिला उसका 8...

बेतिया पुलिस अधीक्षक के पहल से एक मां को मिला उसका 8 माह का बच्चा

बेतिया मोहन सिंह।
आवेदिका सोना देवी, पति स्वर्गीय रविंद्र यादव, सा० कोहड़ा भवानीपुर, थाना श्रीनगर, जिला पश्चिम चंपारण बेतिया के पति रविंद्र यादव की मृत्यु लगभग 08-09 माह पूर्व हो चुका था। पति की मृत्यु के बाद आवेदिका सोना देवी अपने मैके रहने लगी। अपने ससुराल वाले से बार-बार मांग करने के बावजूद भी उसके बच्चे को नही दे रहे थे। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के कार्यालय में 07 अगस्त 25 को आवेदीका सोना देवी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। उक्त संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार 08 अगस्त 25 को श्रीनगर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदीका सोना देवी के पुत्र सागर कुमार को उनके पास सुपुर्द करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes