Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाछठ महापर्व से पूर्व निगम क्षेत्र के पोखर व छठ घाटों पर...

छठ महापर्व से पूर्व निगम क्षेत्र के पोखर व छठ घाटों पर लगेंगे स्टेनलेस स्टील के महिला चेंजिंग रूम:गरिमा

महापौर की अध्यक्षता में संपन्न सशक्त स्थायी समिति की बैठक में छठ पर शौचालय/ मूत्रालय निर्माण समेत आधे दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद लगी मोहर,

संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पुख्ता साफ सफाई और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का आदेश जारी,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में छठ घाटों को सुविधा संपन्न पर प्रस्ताव पारित किया गया। अपने कार्यालय कक्ष में संपन्न बैठक के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आगामी छठ महापर्व से पूर्व निगम क्षेत्र के सभी पोखरों और छठ पूजा के घाटों पर स्टेनलेस स्टील से तैयार महिला चेंजिंग रूम बनाने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक छठ पूजा घाट के पास उपयुक्त प्रसाधन के निर्माण का प्रस्ताव व्यापक चर्चा के बाद पारित किया गया है। महापौर ने बताया कि इनके समेत कुल करीब आधे दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद सशक्त स्थायी समिति द्वारा मोहर लगाते हुए आदेश जारी किए गए हैं। इनमें संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पुख्ता साफ सफाई और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त बनाने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इनमें आगामी दीपावली और छठ पूजा महापर्व को लेकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पूरे नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े हाईमास्ट और एलईडी लाइट पोस्ट को अभियान चला कर ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में सार्वजनिक रौशनी की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में भूमने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण हेतु आश्रय स्थल निर्माण और विभिन्न वार्डों में जारी करोड़ों की विकास योजनाओं को मानक गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का संचालन नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी द्वारा किया गया। वही बैठक में सभी माननीय सदस्यगण एवं अधिकारीगण की भागीदारी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes