Friday, June 5, 2026
Homeबेतियादो पक्षों के विवाद सुलझाने गई पुलिस दल पर हमला,एक एस आई...

दो पक्षों के विवाद सुलझाने गई पुलिस दल पर हमला,एक एस आई समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

बेतिया मोहन सिंह।

बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरहिया गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना में एक एसआई समेत करीब 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि यह घटना बीती देर रात (11 जनवरी 26) की बताई गईं है। लिहाजा घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज़ कराया गया है.इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत पांच हमलावरों कों गिरफ्तार किया गया है । दरअसल दो पक्षों के बीच का विवाद सुलझाने गईं पुलिस पर लोगों ने हमला क़र कई पुलिस कर्मियों कों जख़्मी क़र दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफ़री मच गईं। बताया जा रहा है की बगहा पुलिस ज़िला के लौकरिया थाना स्थित गोबरहिया गाँव की इस घटना कों वरिय पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं लिहाजा पुलिस ने घायलों के इलाज़ करवाने के साथ हीं हमलावरों की गिरफ़्तारी शुरू क़र दी है। इस मामले में रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि बीती रात गोबरहिया में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने आपातकालीन सेवा डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 के एसआई सूरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर थाने आने को कहा। टीम के वापस लौटने के कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि विवाद औऱ अधिक बढ़ गया है । जब डायल 112 की टीम दोबारा मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर लौकरिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट किये । असमाजिक तत्वों के हमले में करीब 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें बालेश्वर कुमार (38), सूरज कुमार शर्मा (28), परमानंद सिंह यादव (45), राकेश कुमार राणा (41), समीर (50), अंजनी कुमार सिंह (40), अंकेश कुमार (34), साधन कुमार (36) और सुमिता कुमारी (38) शामिल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को हरनाटांड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. राजेंद्र काजी ने उनका दवा इलाज किया। घटना की जानकारी रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। गोबरहिया गांव समेत आसपास के थाना क्षेत्रों- लौकरिया, नौरंगिया, सेमरा और पटखौली-की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान शंभू राम, निशु देवी, मोतीलाल राम, वासुदेव राम और बालदेव राम को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें की पुलिस टीम पर हमला मामले में 12 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध लौकरिया थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज कर पुलिस आगे की जांच समेत कार्रवाई में जुटी हुई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes