Sunday, June 28, 2026
Homeबेतियाआशुतोष राय, कमलेश्वर सिंह उर्फ के.पी. सिंह सहित 46 अपराधकर्मियों को किया...

आशुतोष राय, कमलेश्वर सिंह उर्फ के.पी. सिंह सहित 46 अपराधकर्मियों को किया गया जिला एवं थाना बदर।

बिहार विधान सभा आम चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गयी कार्रवाई।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार विधान सभा आम चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला दण्डाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आशुतोष राय, कमलेश्वर सिंह उर्फ के.पी. सहित 46 अपराधकर्मियों के विरूद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा-03 (3) के तहत जिला एवं थाना बदर किया गया है।

इन अपराधकर्मियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिसमें ये सभी जमानत पर बाहर है। वैसे अपराधकर्मी जो वर्तमान में जिले से बाहर हैं, उनके विरूद्ध भी सशर्त आदेश पारित किया गया है, ताकि चुनाव के पूर्व उनके जिले में प्रवेश करने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

ज्ञातव्य हो कि पुलिस अधीक्षक, बेतिया एवं बगहा से इन अपराधकर्मियों को जिला/थाना बदर करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था. जिसके आलोक में जिला दण्डाधिकारी के द्वारा विधिवत सुनवाई की गई, किन्तु ये अपराधकर्मी अपना बचाव करने में असफल रहे। तदालोक में इन्हें 30.11.2025 तक के लिए जिला/थाना बदर किया गया है। इस दौरान इन्हें सम्बद्व थाने में जाकर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11 बजे के बीच तथा संध्या में 5 बजे से 6 बजे के बीच अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी।

निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अब तक 188 अपराधकर्मियों को थाना बदर/जिला बदर कर दिया गया है और यह कार्रवाई निरंतर जारी हैं।

इसके अनुपालन के अनुश्रवण का निदेश पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया / बगहा को दिया गया है।

जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि समाज में शांतिपूर्ण तथा अमन चैन बना रहे, इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जिला/थाना बदर हुए अपराधकर्मियों की सूची इस प्रकार हैः-
आशुतोष राय पिता-संजय राय सा0 डुमरी थाना मझौलिया को समस्तीपुर जिला सदर थाना बदर किया गया है। इसी तरह कमलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ केपी सिंह पिता-स्व0 बिजली सिंह सा0 अनरहवा थाना-मझौलिया को बांका जिला का सदर थाना, चुन्नु ठाकुर पिता- नरसिंह ठाकुर सा0 महाबिरपुर थाना-योगापट्टी को जमुई जिला का सदर थाना, राघव यादव पिता-कैलाश यादव सा0 पर्वतिया टोला थाना-मुफस्सिल को औरंगाबाद जिला का सदर थाना, रामेश्वर कुमार उर्फ गोलु गुप्ता पिता-बुद्धदेव प्रसाद सा0 समाहरणालय चौक थाना-बेतिया नगर को जिला में प्रवेश करने पर भागलपुर जिला के सदर थाना, हरिओम कुमार उर्फ डिसिल्वा पिता-शिव महतो सा0 हजमा टोला थाना-बानूछापर को खगड़िया जिला का सदर थाना बदर किया गया है।

वहीं रवि कुमार उर्फ पिन्टु पिता-स्व0 कृष्णा प्रसाद सा0 लालबाजार नोनिया टोली थाना-बेतिया नगर को मटियरिया थाना, बिरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा पिता-स्व0 देवलाल प्रसाद सा0 सिंगही मसान ढ़ाब थाना-श्रीनगर को साठी थाना, उपेन्द्र मुखिया पिता-राजनंदन मुखिया सा0 बरियारपुर थाना-नौतन को मानपुर थाना, संजय कुशवाहा उर्फ कल्लु पिता-शम्भुनाथ प्रसाद सा0 पाण्डेय टोला थाना-नौतन को मानपुर थाना, मनोरंजन पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय पिता-भोला पाण्डेय सा0 छोटा गोपालपुर थाना-गोपालपुर को बैरिया थाना, पंकज कुमार पिता-रामी प्रसाद सा0 बैद्यनाथपुर थाना मुफस्सिल को मानपुर थाना, मिथुन पटेल उर्फ मिठु पटेल पिता-प्रभु प्रसाद सा0 चरगाहां थाना मुफस्सिल को भंगहा थाना, विनोद साह, पिता-स्व0 राजेन्द्र साह, सा0 झुमका थाना इनरवा को गोपालपुर थाना, झुना मुखिया पिता-सीताराम मुखिया सा0 पडरौना थाना-योगापट्टी को सिकटा थाना, राजकेश्वर बीन पिता-हरंगी बीन, सा0 नन्हकार, थाना योगापट्टी को कंगली थाना, दीपक मिश्रा पिता-गणेश मिश्र, सा0 दुबौलिया वार्ड संख्या-01 थाना-मझौलिया को मानपुर थाना, संचित कुमार पिता-प्रताप सिंह सा0 मच्छरगावां थाना योगापट्टी को पुरूषोतमपुर थाना, सुनील शर्मा उर्फ सुनील राम पिता-चन्द्रेश्वर शर्मा सा0 धोकराहां वार्ड संख्या-10, थाना-मझौलिया को शिकारपुर थाना, सोनु कुमार पिता-स्व0 राजेन्द्र राम सा0 अम्बेडकर कॉलोनी बसवरिया वार्ड नंबर-20 थाना बेतिया नगर को सहोदरा थाना, कृष्णा चौधरी उर्फ कृष्णा सहनी पिता-कन्हैया चौधरी सा0 माधोपुर मलाही टोला, वार्ड नंबर-05, थाना-मझौलिया को साठी थाना, पुनीत चौधरी पिता-नथु चौधरी सा0 नया बस्ती बेलबाग थाना शनिचरी को गोपालपुर थाना, अरूण कुमार उर्फ अरूण महतो पिता-रामलाल महतो सा0 पुजहा पटजिरवा थाना श्रीनगर को शिकारपुर थाना, युनुस मियां पिता-मनान मियां सा0 बहुअरवा थाना शनिचरी को बलथर थाना, रविन्द्र सिंह पिता-चन्द्रिका सिंह, सा0 हरिवाटिका थाना-मुफस्सिल को भंगहा थाना, रोहित कुमार पिता-विजय पटेल सा0 चरगाहां थाना मुफस्सिल को मैनाटांड़ थाना, विकास मलिक पिता-बिरू मलिक सा0 नौरंगाबाग, वार्ड नंबर-18, बेतिया नगर थाना को मैनाटांड़ थाना, किनाई राम पिता-स्व0 रामयाद राम सा0 महनागनी थाना-मुफस्सिल को सिकटा थाना, साहेब चौधरी पिता-भरत चौधरी सा0 सिसवा सरैया थाना बैरिया को कुमारबाग थाना, अमर चौधरी पिता-रामचन्द्र चौधरी सा0 सिसवा सरैया थाना-बैरिया को बलथर थाना, प्रदीप यादव उर्फ रामतपस्या यादव पिता-स्व0 भुटी यादव सा0 दक्षिण तेल्हुआ टोला थाना नौतन को गौनाहा थाना, राहुल बिन्द पिता-पन्नालाल बिन्द, सा0 रानी पकड़ी धुरौवा थाना मुफस्सिल को नवलपुर थाना, भिखारी यादव पिता-स्व0 भोला यादव सा0 पर्वतिया टोला थाना मुफस्सिल को मानपुर थाना, हाजी अंसारी उर्फ अब्दुल रहमान पिता-मुस्ताक अंसारी सा0 अमवा मझार थाना मुफस्सिल को गौनाहा थाना, गोविन्दा कुमार पिता-स्व्0 रमेश सहनी सा0 झखरा मनियारी थाना-जगदीशपुर को गोपालपुर थाना, आकाश ठाकुर पिता-नथु साह सा0 बरवत प्रसराईन वार्ड नंबर-37 थाना मुफस्सिल को इनरवा थाना, सुरेन्द्र यादव पिता-स्व0 डोमा यादव सा0 बरवत प्रसराईन थाना-मुफस्सिल को गौनाहा थाना, सुरेन्द्र यादव पिता-स्व0 गया यादव सा0 अहवर शेख थाना-मझौलिया को साठी थाना, बालरूप उरांव पिता-स्व0 रामप्रसाद उरांव, सा0 धुमाटांड़ थाना भंगहा को जगदीशपुर थाना, सरयुग महतो उर्फ सरयुग धांगड़ पिता-स्व0 जीतन धांगड़ सा0 धोकराहां धांगड़ टोली मझौलिया को सहोदरा थाना, रामबहादुर उर्फ बहादुर चौरसिया पिता-स्व0 शिवप्रसाद चौरसिया सा0 सकरौल थाना इनरवा को बानूछापर था, सैफ अली पिता-नसीम आलम सा0 जगदीशपुर वृति टोला थाना-जगदीशपुर को साठी थाना, हरेराम यादव पिता-पुण्यदेव यादव सा0 बैरा परसौनी थाना नौतन को गौनाहा थाना, हिरामन मुखिया पिता-प्रभु मुखिया सा0 नन्हकार थाना योगापट्टी को पुरूषोतमपुर थाना, सुनील उरांव पिता-स्व0 रामदेव उरांव सा0 बंजरिया थाना सेमरा को रामनगर थाना एवं चंदन सहनी पिता-कपिल सहनी सा0 कटकुईयां थाना-सेमरा को धनहां थाना बदर किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes