बेतिया मोहन सिंह । बेतिया पुलिस अधीक्षक सर्व सुमन के निर्देशानुसार जिले में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
नगर के कालीबाग थाना पुलिस ने गढ़वान टोली स्थित छापामारी कर 6 गाय एवं पांच बछड़ा मुक्त कराया है और कुछ आपत्ति जनक सामान भी बरामद किया है। नगर थाना से मात्र करीब 300 मीटर की दूरी पर वर्षों से यह प्रतिबंध कार्य चल रहा है। यह भी एक उच्चस्तरीय गंभीर जांच का विषय है कि यह अवैद्य धंधा किसके देख में एवं संरक्षण में चल रहा था।


