बेतिया मोहन सिंह। मिली जानकारी के अनुसार
बेतिया के निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ विशेष निगरानी अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
23 जनवरी को विशेष निगरानी टीम ने रजनीकांत के ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें 1.87 करोड़ रुपये नकद और अन्य संपत्तियां बरामद हुईं
रजनीकांत को गुरुवार को निगरानी की विशेष अदालत में पेश होना था, परंतु समय निर्धारित रहने के बाद भी वे कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) को आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
कोर्ट का आदेश मिलते ही विशेष निगरानी की टीम हरकत में आ गई और आनन-फानन में शिक्षा अधिकारी रजनीकांत को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है।
सूत्रों की माने तो रजनीकांत की गिरफ्तारी के लिए पटना के साथ-साथ इनके दूसरे ठिकानों जैसे बेतिया, पूर्णिया, दरभंगा और कोटा के ठिकानों पर विशेष निगरानी की टीम जाएगी।


