
बेतिया मोहन सिंह। श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब कांड के फरार अभियुक्त के घर पर गाजे बाजे के साथ चिपकाए गये इश्तहार। उक्त जानकारी देते हुए सीडीपीओ -2 ने बताया कि
श्रीनगर थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव में शराब कांड में 2016 से वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुंवर एवं धनवंती देवी के घर पर स्थानीय ग्रामीण लोगों के समक्ष विधिवत डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया गया।साथ ही शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं किए जाने की स्थिति में घर कुर्क किए जाने की चेतावनी दी गई।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है


