
बेतिया ब्रेकिंग :- कालीबाग थाना क्षेत्र के हरनाथ स्कूल के पास वार्ड संख्या 9 के प्रभू प्रसाद के पुत्र रणजीत कुमार को लोहे के राॅड से मारकर किया गया घायल। घायल रणजीत ने बताया कि भाजपा नेता सह नगर उपाध्यक्ष सुरेश चौहान और उनके पुत्र आदित्य चौहान, साहिल चौहान, समीर चौहान ने पड़ोस के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के दरम्यान जानलेवा हमला कर सिर पर वार किया गया और बुरी तरह से घायल कर दिया गया। वहीं घायल के परिजन जीएमसीएच में घायल का उपचार करा रहे हैं, जहाँ उसे दर्जनों टाका देने की बात बता रहे हैं।


