Monday, May 4, 2026
Homeबेतियाभारत नेपाल सीमा पर करीब 184 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,...

भारत नेपाल सीमा पर करीब 184 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक सूमो जप्त

बेतिया मोहन सिंह।
44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के सी-समवाय भिखनथोरी के कार्यक्षेत्र मे आसूचना के आधार पर दिनांक -02 .08.2025 को समय रात्रि 2:15 बजे सीमा पर स्तम्भ संख्या- 436
के पास भारत में सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस संयुक्त नाका के दौरान एक व्यक्ति टाटा सोमू नेपाल से भारत आ रहा था ।नज़दीक आने पर उसे रोका गया, और टाटा सोमू में 13 बोरी रखा था,जिसको चेक किया गया तो उस बोरी में 183.97 किलोग्राम मादक पदार्थ “गांजा “मिला l सूचना समवाय प्रभारी को दिया गया l पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विवेक कुमार उम्र 27वर्ष,पिता- अनिल प्रसाद ग्राम- गहरी+पोस्ट-विक्टोरिया मिशन थाना-नौतन ,जिला-पश्चिम चंपारण के रूप में की गई है!पकड़े गए गांजा को नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहा था l इस गांजा को बेच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक मे था l पकड़े गए व्यक्ति को, टाटा सोमू और गांजा के साथ सहोदरा पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है l
स्थानीय जनता का कहना हैं कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर अबैध कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं l एवं तस्करी मे लिप्त लोगों मे खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी मे भी गिरावट देखा जा रहा हैं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes