
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक ओम प्रकाश ठाकुर का रहा अहम योगदान ।
बेतिया मोहन सिंह।
गौनाहा प्रखंड अन्तर्गत रूपवलिया पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सेमरी डुमरी में भारत स्काउट एवं गाइड के सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। इस असर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव भोट चतुर्वेदी, सेमरी डुमरी विद्यालय के प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश ठाकुर, मध्य विद्यालय तारा बसवरिया के प्रधान शिक्षक रविन्द्र कुमार प्रसाद, स्काउट प्रशिक्षक विनय कुमार, प्रथम संस्थान से सुमित कुमार पांडे आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
स्काउट गाइड के जिला सचिव भोट चतुर्वेदी ने भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अपने जीवन में आई हुई चुनौतियों का सामना करने और एक दूसरे के साथ मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वही इस प्रशिक्षण में विद्यालय के 24 छात्रों ने भाग लिया। स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करें बच्चों ने बढ़ चढ़कर कैंप में हिस्सा लिया। वही प्रशिक्षण प्राप्त करें बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार राहुल दुबे, विशाल कुमार, अशोक कुमार , वीरेंद्र कुमार, हकीम अंसारी, अबरार उल हक अंसारी , ज्याउर रहमान, वसीम अकरम, सरोज देवी, शोभा प्रसाद, मल्लिका पात्र, चंदा जायसवाल , रानी तोमर, सोनम कुमारी, रुक्मणी कुमारी, फुलेरा घोष, पूनम आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश ठाकुर ने किया।


