
बेतिया मोहन सिंह। पुलिस सूत्रों के अनुसार
19 अप्रैल 25 को रात्रि करीब 9:30 बजे शिकारपुर थाना अंतर्गत चनपटिया सेंटर के नजदीक आदेशानुसार वाहन जांच किया जा रहा था।वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR22 F 8851 पर रखा एक कला रंग का बैग सहित पकड़ा गया।नियमानुसार तलाशी लेने पर बैग में रखा 10 किलो मादक पदार्थ(गांजा)बरामद हुआ।इस संबंध में शिकारपुर थाना कांड संख्या 422/25 दिनांक 19.4.25 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्त शेख मुन्ना का अपराधिक इतिहास भी रहा है।
गिरफ्तारी
- शेख मुन्ना पिता शेख मुश्तक ग्राम ताजपुर सिसवा वार्ड नंबर 7 थाना भंगहा जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।
बरामदगी - 10 किलोग्राम मादक पदार्थ (गंजा)।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।


