

डीजे पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित ।।
पूजा समिति सदस्यों को पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य ।।
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना परिसर में बुधवार के दिन सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन,अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा बिना लाइसेंस पूजा या जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, उल्लंघन पर डीजे जब्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीडीओ डॉ राजीव रंजन ने जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की।अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने विसर्जन व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए।मौके पर जिला परिषद जीयाउद्दीन अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव किशन देव पंडित सरपंच प्रतिनिधि फिरोज देवान,शशिकांत श्रीवास्तव, सरपंच शिवजी राम,समिति सदस्य मलय विश्वास, ज्योति तिवारी, संतोष यादव, जियन यादव सहित प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


